यूपी की योगी सरकार ने आज बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 84 IAS और 54 IPS अफसरों के तबादले कर दिए हैं। नई सरकार में यह अब तक का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। इस फेरबदल के तहत 36 जिलों के डीएम भी बदले गए हैं।
सरकार ने रजनीश गुप्ता को निदेशक राज्य कृषि मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। अरविंद कुमार प्रमुख सचिव सहकारिता और निबंधन होंगे। हरिराज किशोर को अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। कनक त्रिपाठी को विशेष सचिव सिंचाई, जल संसाधन और परतीभूमि की जिम्मेदारी मिली है।
related stories
विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन, कैंसर के थे मरीज़
अब NSA अजीत डोभाल बनाएंगे नक्सलियों के खिलाफ रणनीति